हनुमानगढ़: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या मामले में हनुमानगढ़ SC-ST कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को सुनाई उम्रकैद की सजा
करीब छह वर्ष पुराने अमनदीप सिंह हत्याकांड में एससी-एसटी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हनुमानगढ़ एससी-एसटी कोर्ट की न्यायाधीश डॉ. सरिता स्वामी ने अभियुक्त काका सिंह उर्फ दर्शन सिंह,जोरा सिंह और बिंद्र सिंह उर्फ राजविंद्र को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।