कैराना: नर्स ने डॉक्टर पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया, कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 23, 2026 कैराना कोतवाली में एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह पिछले करीब चार माह से पानीपत रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग का कार्य कर रही है। आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर नदीम निवासी अमरोहा उसे हर समय मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। बीते गुरुवार शाम करीब चार बजे डॉक्टर नदीम ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।