धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला नशे में धुत ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही ग्रामीण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत होना बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण मजदूर करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। नशे में धुत ग्रामीण शनिवार की रात घर में था।