सहारनपुर: सहारनपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण, 4.61 लाख वाद सुलझे, 62 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता
सहारनपुर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में कुल 4 लाख 61 हजार 416 वादों का निस्तारण हुआ, जबकि 62 करोड़ 71 लाख 77 हजार 428 रुपये की धनराशि अर्जित की गई।