⚠️ बड़ा हादसा टला: घर पर अचानक गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचा पूरा परिवार; विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
ओबरा (औरंगाबाद)
ओबरा प्रखंड के महुआव पंचायत अंतर्गत अयोध्या बिगहा गांव में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। रामविलास राम के मकान पर अचानक विशाल पेड़ गिरने से घर को भारी क्षति पहुंची। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
बताया गया कि इस खतरनाक पेड़ को हटाने की मांग पहले ही की जा चुकी थी। भीम आर्मी ओबरा प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज ने क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि प्रशांत इंद्र गुरु को इसकी जानकारी दी थी। विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पेड़ कटवाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना घट गई।
राहुल राज ने औरंगाबाद जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित रामविलास राम को तत्काल सरकारी सहायता, उचित मुआवजा एवं आवास क्षति का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।
#Aurangabad #Obra #MahuawPanchayat #AyodhyaBigha #BreakingNews #TreeFall #BiharNews #RahulRaj #BhimArmy #PrashantIndraGuru #Compensation #DisasterNews #BharatCrimeLiveNews #GroundReport #viralnews