गुना नगर: कैंट रोड पर हीराबाग के सामने किराना दुकान में भीषण आग, तेहरवीं में शामिल परिवार को हुआ लाखों का नुकसान
गुना कैंट थाना के कैंट रोड पर 26 मई दोपहर को बाजार के बीचो-बीच मुख्य सड़क पर करना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय किराना दुकान मालिक और उसका परिवार अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में तेरहवीं में गया था। आस पड़ोस के लोगों और दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी कितना नुकसान हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़ा हादसा होने से बच गया।