पूरनपुर: विदेश भेजने के नाम पर ₹1.90 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से एक लाख नब्बे हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयकरनपुर निवासी बलजीत कुमार ने आरोप लगाया कि सुपर मार्केट स्थित ट्रैवल्स ऑफिस संचालक हरप्रीत सिंह और उसके सहयोगी जसविंदर सिंह ने अजरवेजान भेजने का झांसा देकर रुपये लिए। पीड़ित के अनुसार डेढ़ लाख रुपये चेक और चालीस हजार रुपये नकद दिए गए।