भोरे: परीक्षा देने जा रही छात्रा को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में गोपालगंज रेफर
भोरे थाना क्षेत्र के वैद्य जैतपुरा के समीप गुरुवार की सुबह तिमाही परीक्षा देने जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा को तेज रफ्तार आई-20 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति क