खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों का खरगोन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया| ग्रामीण क्षेत्र के 11 खाद्य प्रतिष्ठानों पर सैंपलिंग की|सारे सैंपल राज्य शासन की भोपाल स्थित फूड लेब में भेजे गए हैं|