कन्नौज: जिलाधिकारी आशुतोष मोहन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में दस्तक अभियान से जुड़ी बैठक हुई
जिलाधिकारी कन्नौज द्वारा कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में बैठक हुई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 11 जुलाई से 30 जुलाई तक घर घर पर दस्तक अभियान चलाया जाएगा इस दौरान सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी घर लोगों को जागरूक करेंगी।