छतरपुर नगर: खजुराहो आए सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, बेटे ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर तहसील के बड़ा गांव निवासी अभिषेक पांडे ने अपने पिता कौशलेश पांडे (59) की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभिषेक ने बुधवार की सुबह 11:30 बजे बताया कि उनके पिता सोमवार शाम घर से निकले थे, जिसके बाद सुबह दिलीप सेन नामक व्यक्ति का फोन आया कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया है।