कटनी नगर: मुड़हरा के पास ऑटो पलटने से जबलपुर के अधेड़ की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
सड़क हादसा: मुड़हरा के पास ऑटो पलटने से जबलपुर के अधेड़ की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा कटनी: बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़हरा ग्राम के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।