पीपलदा: 25 वर्ष से न्यायालय से फरार चल रही महिला स्थायी वारंटी को खातोली पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 8, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने गुरुवार को 25 वर्षो से न्यायालय से फरार चल रही एक महिला वारंटी को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।खातोली थानाधिकारी मनसीराम विश्नोई ने बताया कि मुन्नी बाई उर्फ मीरा राजपूत पत्नी शिवराज सिंह निवासी बालुपा पिछले 25 वर्षों से न्यायालय से एक मामले में फरार होकर नाम बदलकर ग्वालियर मध्यप्रदेश में रह रही थी।