पीपलदा: सरकार के निर्देश पर14फरवरी को होने वाले सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर इटावा विद्यालय में छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण
Pipalda, Kota | Feb 8, 2024 जिले के इटावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 14 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके चलते विद्यालय के छात्रों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।