नरसिंहपुर: मंत्री प्रहलाद पटेल ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं संग दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज मंगलवार इतबार बाजार स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। क