चायल: चायल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, बिल बढ़ने और तत्काल कटौती से उपभोक्ता परेशान, विरोध शुरू
जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले के मुकाबले अधिक आ रहा है, वहीं रिचार्ज खत्म होते ही बिना किसी मोहलत के बिजली आपूर्ति बंद हो जा रही है। किसान नेता चंदू तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने रविवार जताई नाराजगी!