"अगर आप भी सरकारी सेवा से जुड़कर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है! महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले की 6 बड़ी परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों को भरने का बिगुल फूंक दिया है। आज शुक्रवार 2 जनवरी को रात 9 बजे जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि कुल 42 पदों पर भर्ती होनी है।