बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव के मुंशी पुरवा निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा ने गांव के कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह 4 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मरौली गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।