किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में न्यायिक अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, नशे के प्रति भी किया जागरूक
Kishangarhbas, Alwar | Jul 7, 2026
किशनगढ़ बास के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार सुबह 11:00 बजे ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान न्यायिक अधिकारीयों ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा ऑनलाइन ठगी से बचाव नशे के दुष्परिणाम और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्कूलों में कोर्ट वाली दीदी नामक शिकायत पेटी भी स्थापित की गई।