हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने भद्राकाली रोड पर ओवरलोडेड पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की, छत पर बैठी सवारियों को नीचे उतारा
यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भद्राकाली रोड पर थाना प्रभारी अनिल चिंदा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ में पिकअप के ऊपर बैठी सवारियों को नीचे भी उतारा गया।