झांसी: करौंदी माता मंदिर में हुई चोरी, चोरों ने दो दान पेटियों के ताले तोड़कर उड़ाया पैसा, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | May 26, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी कर लिया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मंदिर के पुजारी के अनुसार दानपात्र में लाखों रुपये का चढ़ावा मौजूद था, क्योंकि नवदुर्गा उत्सव के बाद से उसे खोला नहीं गया था।