पिछोर: सीहोर चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप, दुर्घटना पीड़ित को महीनों से न्याय नहीं मिला, पिछोर विधायक से लगाई गुहार
करेरा थाना क्षेत्र की सीहोर चौकी पुलिस के रवैये से एक्सीडेंट पीड़ित परेशान है। फरियादी का आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही और मामले को टाल रही है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौंती निवासी फरियादी बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिछोर रेस्ट हाउस स्थित जन सेवा कार्यालय पहुंचा। उसने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।