सदर: प्रयागराज में बकरीद पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर जोन में चाक-चौबंद पुलिस प्रबंध, DCP ने जारी किया अलर्ट
Sadar, Allahabad | May 27, 2026
आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी