इटौंजा फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सत्यम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सत्यम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।