गुमला: कुएं में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Apr 28, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के जोराग मटुक डीह निवासी 46 वर्षीय फुल कुमारी केरकेट्टा पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गईं। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला देर शाम पीने का पानी भरने कुएं पर गई थीं। कुएं के बीच लकड़ी रखा था जहां पैर रखकर पानी भरा जाता है। इसी क्रम में महिला का पैर फिसल गया।