बरहट: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को देखने के लिए उमड़ी भीड़, नयागांव में दिखा उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Barhat, Jamui | Jun 24, 2026 गिद्धौर के नयागांव में बुधवार को आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के आसपास जुट गए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10 बजे के लगभग हेलीपैड पर उतरते ही भीड़ जुट गई।