कैराना: कांधला पुलिस ने फेसबुक पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 31, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फेसबुक पर सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली वीडियो पोस्ट की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया था। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी मोहम्मद असलम निवासी मोहल्ला मौलानान कांधला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।