सांगानेर: करधनी थाना इलाके में चोरों ने एक फ्लैट को बनाया निशाना, लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, पुलिस मौके पर पहुंची
करधनी थाना इलाके मे चोरी की बड़ी वारदात सामने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशो ने आचार्य महाराज के फ्लैट को निशाना बनाते हुए लाखो रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोर सूने फ्लैट का फायदा उठाकर अंदर घुसे और अलमारी व अन्य सामान को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए।