बेलागंज: पराली जलाने से हादसा, ₹6 लाख की संपत्ति राख, प्रशासन ने की अपील
Belaganj, Gaya | Apr 15, 2026 पाली गांव के पास गेहूं कटाई के बाद पराली जलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नेवारी की पुंज में लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास का सामान भी चपेट में आ गया। इस घटना में करीब 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।