महसी: जोत चांदपारा से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित आभूषण बरामद, पुलिस ने भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष ने बताया की रिजवान पुत्र ढोढे निवासी जोत चांदपारा को उप निरीक्षक राजेश कुमार कांस्टेबल अमरनाथ ने सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। जनपद के अलग-अलग थाने पर गंभीर धाराओं में 17 मुकदमा पंजीकृत हैं।