शिवपुरी नगर: शिवपुरी में खूंखार कुत्ते का आतंक, 65 घायल, नगर पालिका मौन! हर्ष गार्डन के पीछे हमले का CCTV आया सामने
शिवपुरी शहर में पिछले दो दिनों से आवारा और खूंखार काले कुत्ते ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि लोग अपने ही मोहल्लों में निकलने से कतराने लगे हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर इस हिंसक कुत्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ हमले कर 65 से अधिक मासूम बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को अपना शिकार बनाकर लहूलुहान कर दिया है। ताजा मामला रविवार रात को सामने आया है।