खरगोन जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना अवरकच्छ गांव की है, जहां 52 वर्षीय सुभाष पिता बाबूलाल का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन उन्हें दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।