अररिया: अररिया में भीषण बाइक टक्कर, इलाज के लिए जा रहे पिता की हुई मौत, बेटे को आई हल्की चोट
Araria, Araria | Jul 13, 2026 अररिया-बहादुरगंज मार्ग में बैरियर चौक के समीप दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोकीहाट प्रखंड के चोकता वार्ड संख्या 09 निवासी मोहम्मद रेफुल के 44 वर्षीय बेटे नबी हसन के रूप में हुई है। जबकि उनके बेटे दिलशाद को हल्की चोटें आई हैं।