कैंपियरगंज: कैंपियरगंज में दो नाबालिग छात्राएं लापता, स्कूल से लौटने के बाद अचानक गायब—गोरखपुर रेलवे स्टेशन और गोंडा जाने की आशंका
कैंपियरगंज क्षेत्र की दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने से हड़कंप मच गया है। दोनों छात्राएं, जो मूल रूप से महराजगंज जिले की रहने वाली हैं और कक्षा 9 में पढ़ती हैं, बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक गायब हो गईं। परिजनों के मुताबिक, शाम तीन बजे के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।