इटाढ़ी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी उनवांस पंचायत के परासी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जीतन चौहान के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।