बरेली के क्योलडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में 11वीं कक्षा का छात्र अचानक गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे पीलीभीत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। ठंड या हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। गांव में शोक की लहर है।