पाटी: ग्राम सागबारा में पुलिस की पहल से स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू, भूमि का समतलीकरण किया गया
Pati, Barwani | Apr 21, 2026 ब्लॉक के ग्राम चैरवी के सागबारा के डुलारा फलिया में पुलिस की पहल से पूरे समाज की सहभागिता और दानदाताओं के सहयोग से स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। जेसीबी मशीन से भूमि का समतलीकरण किया गया। साथ ही चुने की लाइन डालकर कालम के गड्ढे भी खोदे गए। कल से अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। निर्माण 3 माह में पूरा कर इसे जुलाई में स्कूल संचालित कर देने का लक्ष्य है।