बहोरीबंद: "सेफ क्लिक 2.0" : बहोरीबंद पुलिस का साइबर सुरक्षा अभियान, बस स्टैंड पर आमजन को किया जागरूक
साइबर अपराधों से बचाव के लिए कटनी जिले के थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत बस स्टैंड परिसर में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरों तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई