फतुहा: दो अलग-अलग जगहों से हत्या के दो आरोपियों को फतुहा पुलिस ने किया गिरफ़्तार, भेजा जेल
Fatwah, Patna | Feb 10, 2024 फतुहा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से हत्या के फ़रार दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि 2007 से हत्याकांड के फ़रार आरोपी द्वारिका यादव को दोस्त मुहम्मदपुर गांव से गिरफ़्तार किया गया है वहीं दूसरे आरोपी सुनील कुमार को भिखुआ गांव से गिरफ़्तार किया गया है, जो वर्ष 2012 के हत्याकांड में फ़रार है।