धारचूला: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनएचपीसी ने विभिन्न कार्यक्रम कराए आयोजित, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अर्पित की श्रद्धांजलि
धौलीगंगा पावर स्टेशन प्रमुख एम कन्नन द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय निगालपानी में एनएचपीसी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया।राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिला एवं पुरुष वर्ग में रस्साकस्सी, वॉलीबॉल, दौड़, बैडमिंटन, पुशअप, प्लैंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।