बांसवाड़ा: सेमलदा गांव में श्वान के हमले से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया
पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमलदा गांव में श्वान के हमले से घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 23 मई को 32 वर्षीय बसु पत्नी सुनील भाभोर अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान एक श्वान ने उन पर अचानक हमला कर हाथ और पैर पर बुरी तरह काट लिया,उपचार के दौरान मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव सोंपा।