बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगे तीन यूपीएस ले उड़ा चोर,आज रिपोर्ट दर्ज
थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल में कल 15 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन चल रहा था। सभी लोग झंडा आरोहण के बाद राष्ट्रगान गुनगुना रहे थे। इसी बीच एक चोर ने पर्चा काउंटर में लगे तीन कंप्यूटर सिस्टम से लगे यूपीएस चोरी कर वह फरार हो गया।आज जानकारी मिलने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस में रिपोर्ट की दर्ज।