बरेली: थाना किला क्षेत्र के गुलाब नगर में बाइक सवार लुटेरे ने मां-बेटी की चेन लूटने का किया प्रयास, आरोपी हुआ गिरफ्तार
थाना किला क्षेत्र के गुलाबनगर में बाइक सवार लुटेरे ने मां बेटी की चेन लूटने की कोशिश की। इस पर उन्होंने स्कूटी से टक्कर मार कर लुटेरे को गिरा दिया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे किला पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।