रामनगर के डोमरी कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की चेन चुराने वाली 15 महिलाओं को पकड़ा गया, 10 लाख के गहने बरामद
Sadar, Varanasi | Nov 22, 2024 रामनगर डोमरी स्थित सतुआ बाबा गोशाला में शिव महापुराण कथा चल रही है। इसमें लाखों श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। महिला श्रोताओं ने पुलिस से शिकायत किया कि कथा सुनने के दौरान उनका सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गया। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस महिला चोरों को चिन्हित करने में जुटी थी।