नवाबगंज: जहांगीराबाद के रमताराम मंदिर की 1200 बीघा संपत्ति पर विवाद, कमेटी और बाबा कमलदास आमने-सामने, प्रशासन से जांच की मांग
जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित रमताराम चतुर्भुज मंदिर की करीब 1200 बीघा भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर प्रबंधन समिति और वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहारी पुरवा स्थित मंदिर में रह रहे बाबा कमलदास इस संपत्ति पर आमने-सामने हैं। मंदिर समिति से जुड़े आनंद मोहन ने आरोप लगाया है कि समय के साथ कमलदास ने खुद को मंदिर से जुड़ा बताना शुरू कर दिया।