मंझनपुर: भाकियू अराजनैतिक के किसानों ने मंझनपुर डायट मैदान में किया धरना प्रदर्शन, अफसरों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ
बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को लगभग 1 बजे मंझनपुर स्थित डायट मैदान में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। रिमझिम बारिश के बीच दोपहर से शुरू हुआ धरना शाम तक जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।