कानपुर: हैलेट अस्पताल में जर्मनी की रिवाल्वर और कारतूसों के जखीरे के साथ पकड़ा गया शातिर, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
हैलेट अस्पताल में एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए शातिर युवक के पास से तलाशी में 180 जिंदा कारतूस, दो फायर किए हुए कारतूस, ज्वेलरी और चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए। जो पकड़े गए युवक के पास से बरामद हुआ उसी के संबंध में काकादेव थाने में मुकदमा पंजीकृत है।