सदर: नौतपा प्रारंभ होते ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान, फलों के रस से हुआ बाबा विश्वेश्वर का अभिषेक
Sadar, Varanasi | May 25, 2026 वाराणसी। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही अत्यधिक गर्मी और तपन वाले नौ दिवसीय काल “नौतपा” का सोमवार से शुभारंभ हो गया। भीषण गर्मी के बीच धर्म नगरी काशी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर का विविध फलों के रस से विशेष अभिषेक कर उन्हें शीतलता अर्पित की गई।