दुधि: दुद्धी में चेयरमैन ने बच्चों के पार्क और ट्रैफिक पार्क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नं 6 में चेयरमैन कमलेश मोहन ने बुधवार शाम लगभग 6 बजे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे चिल्ड्रेन पार्क व ट्रैफिक पार्क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 89.42 लाख रुपये है और यह नगर पंचायत कार्यालय के बगल तथा टाउन क्लब के समीप बनाया जा रहा है ।