कायमगंज: कायमगंज के 16 गांवों की 1100 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित, एक्सप्रेस वे किनारे औद्योगिक कॉरिडोर से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
कायमगंज के शमशाबाद क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना अब धरातल पर उतरने लगी है। एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कायमगंज तहसील के 16 गांवों की लगभग 1100 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। एडीएम के अरुण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार।